इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो डालने पर मुकदमा दर्ज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोंडाखरगूपुर में एक महिला ने पुलिस को शिकायत की है कि तीन सप्ताह पहले उसकी अश्लील फोटो खींचकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज...

खरगूपुर। महिला की अश्लील फ़ोटो खींचकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी ने थाने पर दिए गए तहरीर में कहा है कि तीन सप्ताह पहले सुबह आठ बजे उसकी अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया है।थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।


