मारपीट के मामले पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - तरबगंज में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आशुतोष शुक्ला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि अजय कुमार चौहान और उनके भाई ने उन पर और एक पड़ोसी पर लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मारपीट के मामले पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

तरबगंज, संवाददाता। आपसी कहासुनी मामले में हुई मारपीट के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आशुतोष शुक्ला पुत्र सूर्यभान शुक्ला निवासी ग्राम नरायनपुर ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 14 मई को करीब 10 बजे रात्र में ग्राम सभा में ही स्थित अपने बैनामा की भूमि पर पहुंचा तो देखा कि अजय कुमार चौहान निवासी मिट्ठू पुरवा ने टेन्ट का सामान रख रखा है। उनसे अपनी भूमि पर रखे टेन्ट के सामान को हटाने के लिए कहा तो अजय कुमार चौहान और साथ मौजूद उनके भाई मुन्नु चौहान लाठी-डण्डे से मारने पीटने लगे।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी चन्द्र कुमार चौहान मुझे बचाने दौड़े तो उन्हे भी दौड़ा लिया। चन्द्र कुमार चौहान डर कर अपने घर में घुस गये तब आरोपी उनके घर में घुसकर मारने पीटने लगे, जिससे उनको भी चोटे आयी। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।