मादक पदार्थ के साथ जौनपुर का निवासी पकड़ा
Gonda News - नवाबगंज में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की है। बुधवार को एक युवक राजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। पिछले पखवाड़े में पुलिस ने तीन अन्य लोगों...

नवाबगंज, संवाददाता। स्थानीय पुलिस की नजर इन दिनों नशे के सौदागरों के विरुद्ध पैनी हो गई है। बुधवार को पुलिस ने इस धंधे में लिप्त एक और व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक किलो से अधिक मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया। बीते एक पखवारे में पुलिस तीन अन्य लोगों को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया की पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक राजीव सिंह पुत्र हिमांशु सिंह मूलतः जौनपुर जिले का रहने वाला है। वर्तमान में तरबगंज थानाक्षेत्र के पुरैनी (दुर्जनपुर घाट) में रहकर लोगों को अवैध गांजा बेचने का काम करता था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने रिमांड के लिए बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष रिमांड के लिए प्रस्तुत किया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई विभव सिंह और दीवान सुनील यादव शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।