छात्राओं को डायल 112 ने दिया निर्भय रहने का संदेश

Dec 23, 2025 06:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

Gonda News - नवाबगंज में महिला सुरक्षा और आपात सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को डायल 112 के महत्व, त्वरित सहायता प्रणाली, और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई। पुलिस ने छात्राओं को बताया कि आपात स्थिति में 112 डायल करने से तुरंत मदद मिलती है।

छात्राओं को डायल 112 ने दिया निर्भय रहने का संदेश

नवाबगंज, संवाददाता। महिला सुरक्षा और आपात सेवाओं के प्रति जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के मसूबे के तहत मंगलवार के मध्यान्ह कस्बे के नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस विभाग के द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को डायल 112 की उपयोगिता, त्वरित सहायता प्रणाली और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत लखनऊ से आई टीम ने छात्राओं को बताया कि डायल 112 केवल एक नंबर नहीं, बल्कि संकट के समय सुरक्षा का मजबूत सहारा है। टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक फिदा हुसैन ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करते ही संबंधित थाना, पीआरवी वाहन, एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड को तुरंत अलर्ट किया जाता है ताकि पीड़ित को कम से कम समय में मदद मिल सके।

डिजिटल वैन के माध्यम से वीडियो प्रदर्शन कर छात्राओं को यह भी समझाया गया कि मोबाइल कॉल के साथ-साथ 112 एप और लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम कैसे काम करता है और किस प्रकार पुलिस मौके तक पहुंचती है। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक टीम के कलाकार काजल गुप्ता, रेखा तिवारी, बृजेश राजा मिश्रा, राज, प्रियांशु, उदयवीर, दुर्गेश और अमित शुक्ला ने सामाजिक संदेशों से जुड़े लघु नाटकों का मंचन किया। नाटकों के जरिए छेड़छाड़, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और सड़क दुर्घटना जैसी स्थितियों में डायल 112 के प्रयोग का व्यावहारिक संदेश दिया गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह, मिशन शक्ति टीम की प्रभारी अंतिमा सिंह, महिला आरक्षी प्रियांशी और रोशनी ने छात्राओं से संवाद कर उनकी दैनिक समस्याओं, सुरक्षा से जुड़ी आशंकाओं और सवालों को सुना तथा समाधान के उपाय बताए। महिला उपनिरीक्षक अंतिमा सिंह ने कहा कि किसी भी खतरे की स्थिति में डरने की जरूरत नहीं है, तुरंत 112 डायल करें। पुलिस का उद्देश्य है कि हर छात्रा खुद को सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरा महसूस करे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;