
युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को दबोचा
Gonda News - नवाबगंज की 18 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ के आरोपी रामकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था और बुधवार को उसने हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। शिकायत के बाद...
नवाबगंज। कस्बे की रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कस्बे का रहने वाला रामकुमार पुत्र झुर्री लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था। बुधवार को उसने मौका पाकर हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही महिला उपनिरीक्षक अंतिमा सिंह ने टीम के साथ त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि रामकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा गया है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


