Gonda News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

Gonda News: गोण्डा में कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के आरोपी मन्नु विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के दौरान लिए गए चांदी के आभूषण, कपड़े और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। यह चोरी 26 अगस्त को ग्राम बेलवा नोहर में हुई थी, जिसके लिए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

Gonda News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त की रात देहात कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेलवा नोहर में अज्ञात चोर ने रामपत्ती के घर से एक बक्सा चोरी कर लिया था। बक्से में चांदी के आभूषण, कपड़े, आधार कार्ड, पासबुक एवं अन्य सामान रखा हुआ था। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस टीम ने घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी मन्नु विश्वकर्मा पुत्र झुर्रे निवासी बेलवा नोहर को गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस ने उसके पास से तीन जोड़ी जोड़ी पायल, झाला, कान की बाली, बिछिया, आधार कार्ड, पासबुक, मोबाइल फोन, कंघी, नीले रंग की साड़ी, पेटीकोट, ब्लाउज, ज्वैलरी पर्स और टूटा हुआ बक्शा आदि बरामद कर लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोंडाGonda News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद