Gonda News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाली युवती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Gonda News: इटियाथोक पुलिस ने सोशल मीडिया पर जातिगत घृणा फैलाने के मामले में काजल सिंह के खिलाफ IT एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। काजल ने पहले भी न्याय की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ाई की थी। पुलिस कार्यवाई में तेजी दिखा रही है और भविष्य में किसी भी विवादित पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Gonda News: मेहनौन (गोंडा), संवाददाता ह सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट और जातिगत घृणा फैलाने के मामले में इटियाथोक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली इटियाथोक पुलिस ने दिखलौल मर्दनपुरवा की रहने वाली काजल सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। पूर्व में काजल सिंह ने पारिवारिक मामले को लेकर गांव में स्थिति एक मोबाइल टावर में कई बार चढ़कर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने बताया कि हाल ही में इनके द्वारा एक जाति विशेष पर सोशल मीडिया में कई पोस्ट किया गया था। सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल होने के बाद इटियाथोक पुलिस तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है।
सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सादर अभिषेक दाव्यचा ने बताया कि सोशल मीडिया में इटियाथोक के मर्दनपुरवा की रहने वाली काजल सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि गोंडा पुलिस सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर बनाए हुए है। भविष्य में कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट करता है जिससे सौहार्द पर असर पड़ सकता है तो उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।


