इंटरनेट कनेक्शन बना अड़चन, पैथोलॉजी शिफ्टिंग का ट्रायल टला

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोण्डा में स्वशासी मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में पैथोलॉजी सेवाएं शुरू करने की तैयारी को इंटरनेट कनेक्शन का कार्य पूरा न होने के कारण झटका लगा है। अस्पताल प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं तेजी से पूरी करने का दावा किया है। इंटरनेट कनेक्शन के अंतिम चरण में होने पर ट्रायल किया जाएगा और मरीजों को नई सुविधाएं जल्द मिलेंगी।

इंटरनेट कनेक्शन बना अड़चन, पैथोलॉजी शिफ्टिंग का ट्रायल टला

गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में पैथोलॉजी सेवाएं शुरू करने की तैयारी को फिलहाल झटका लगा है। इंटरनेट कनेक्शन का कार्य पूरा न होने के कारण पैथोलॉजी जांच संचालन का प्रस्तावित ट्रायल टाल दिया गया है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि आवश्यक व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं और जल्द ही मरीजों को नई बिल्डिंग में ही पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलने लगेगी। अस्पताल प्रशासन ने नई बिल्डिंग में पैथोलॉजी संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन और रिपोर्टिंग काउंटर तैयार कर दिए हैं। जांच से जुड़े उपकरण और अन्य संसाधनों को भी व्यवस्थित करने की प्रक्रिया चल रही है।

लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण, सैंपल प्रबंधन और रिपोर्ट जारी करने की व्यवस्था इंटरनेट नेटवर्क पर आधारित होने के कारण कनेक्टिविटी का काम पूरा होना जरूरी है। हालांकि इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराने का कार्य अंतिम चरण में है। इसके पूरा होते ही नई व्यवस्था का ट्रायल किया जाएगा और सफल परीक्षण के बाद पैथोलॉजी सेवाएं नई बिल्डिंग से संचालित होने लगेंगी। नई बिल्डिंग में पैथोलॉजी शुरू होने से मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही अस्पताल परिसर में विभिन्न सेवाओं का बेहतर समन्वय होने से भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा एम डब्ल्यू खान ने बताया कि इंटरनेट का काम चल रहा है। जल्दी ही नई बिल्डिंग से पैथोलॉजी संचालित की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।