Gonda News: ट्रक में उलझा बिजली का केबल, मची अफरातफरी
हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News: गोंडा के मुन्ना खाँ चौराहे पर शुक्रवार रात एक ओवरहाइट ट्रक ऊपर से गुजर रही एबीसी केबल में उलझ गया। चालक के ट्रक नहीं रोकने पर केबल खिंचकर टूट गई और सड़क पर गिर पड़ी। हादसे से इलाके में अफरातफरी मच गई और बिजली आपूर्ति बंद हो गई। सूचना पर बिजली विभाग की टीम पहुंची और सुरक्षा के लिए सप्लाई बंद कर क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत शुरू की। देर रात तक बिजली बहाल करने का प्रयास जारी था।
ट्रक में उलझा बिजली का केबल, मची अफरातफरी
Gonda News: गोंडा। शहर के व्यस्त मुन्ना खाँ चौराहे पर शुक्रवार रात को बड़ा हादसा टल गया। एक ओवरहाइट ट्रक ऊपर से गुजर रही एबीसी केबल में उलझ गया। ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और केबल को खींचता चला गया। तेज खिंचाव से झटका लगा और एबीसी केबल टूटकर सड़क पर आ गिरी। इससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार केबल टूटकर सड़क पर बिखरते ही लोगों में दहशत फैल गई। राहगीरों ने आनन-फानन में दूर हटकर विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अवर अभियंता और लाइनमैनों की टीम मौके पर पहुंची।
सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल क्षेत्र की सप्लाई बंद कराई गई। अवर अभियंता ने बताया कि हादसे में एबीसी केबल क्षतिग्रस्त हुई है। क्षतिग्रस्त केबल को बदलने और जोड़ने का कार्य चल रहा है। देररात तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

