पीआईसीयू में वार्ड फुल, जनरल में भर्ती किए जा रहे मरीज

Nov 25, 2025 06:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

Gonda News - गोण्डा के बाबू ईश्वर शरण अस्पताल के पीकू वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ गई है, जिससे गंभीर बीमार बच्चों को जनरल वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। हाल ही में एक बच्चे की मौत का आरोप पीकू वार्ड में जगह न मिलने पर लगाया गया। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार भर्ती किया जाता है।

पीआईसीयू में वार्ड फुल, जनरल में भर्ती किए जा रहे मरीज

गोण्डा, संवाददाता। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल के पीकू वार्ड मरीजों से खचाखच भरा हुआ है। जिसके कारण अब गंभीर अवस्था वाले बच्चों को भी जनरल वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। सबसे खास बात तो यह है कि इस वार्ड में जेई नहीं बल्कि अन्य रोगों से ग्रसित बच्चे भर्ती हैं ।मंगलवार को संक्रमण के पांच, निमोनिया के चार व ह्दय रोग से संबंधित एक बच्चा वार्ड में भर्ती थे। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में जेई व अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों के इलाज के लिए 10 बेड़ के पीआईसीयू (पीकू) वार्ड की स्थापना की गई थी।

इस वार्ड में अत्याधुनिक मशीनों के साथ ही अन्य लाइफ सपोर्ट सिस्टम भी लगाया गया है। दसों बेड़ फुल होने के कारण अब गंभीर मरीजों को जनरल वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। सोमवार को एक मासूम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसपर परिजनों ने पीकू वार्ड में जगह न मिलने का आरोप भी लगाया था। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक ने उनकी बच्ची को पीकू वार्ड में भर्ती कराने की सलाह दी थी लेकिन पीकू वार्ड फुल होने के कारण जनरल वार्ड में भर्ती किया गया, जहां ठीक से इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सीएमएस डा अनिल तिवारी ने बताया कि मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार पीकू वार्ड में भर्ती किया जाता है। जगह खाली न होने की स्थिति में अलग जनरल वार्ड में भर्ती किया जाता है। अस्पताल आने वाले मरीजों का समुचित इलाज किया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।