उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्राओं का हुआ सम्मान

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोण्डा के सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के लिए मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य फरीदा और प्रबंधक जियाउल इस्लाम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त किए और सभी को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्राओं का हुआ सम्मान

गोण्डा। शहर के फैजाबाद रोड स्थित सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शानदार परिणाम पर मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य फरीदा और प्रबंधक जियाउल इस्लाम ने की। हाईस्कूल में इकरा ने 90.1%, तस्मिया फिरदौस 86.5%, सिद्दीका खातून 85.6%, अफरा खान 85.1% और फातिमा इस्लाम 84.3% अंक हासिल किए। इंटरमीडिएट में ततहीर फातिमा ने 73.8% अंक हासिल किए। इकरा 71.2%, उमैमा 68%, सयमीन फातिमा 67.8% और शाजिया खातून 67.6% अंक लाकर स्कूल की टॉप-5 छात्राओं में रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।