छप्पर में आग लगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Gonda News - तरबगंज में पुरानी रंजिश के चलते शोभाराम ने सरजू प्रसाद का मड़हा जला दिया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना 23 अप्रैल को हुई थी, जिसमें पीड़ित का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

तरबगंज, संवाददाता। पुरानी रंजिश में छप्पर जलाने के मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित सरजू प्रसाद पुत्र अलाख राम निवासी ग्राम भिखारीपुर कला हड़ियागाड़ा ने शिकायत किया था कि 23 अप्रैल को रात्र में गांव के प्रमुख पुत्र शोभाराम पूरानी रंजिश को लेकर मड़हा जला दिया है। इसमें गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, विपक्षी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव कांस्टेबल माधवेश तिवारी व आदित्य यादव ने आरोपी प्रमुख यादव पुत्र शोभाराम निवासी हड़ियागाड़ा भिखारीपुर को तरबगंज कस्बा से गिरफ्तार किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


