स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रीति रहीं अव्वल

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - गोंडा के एलबीएस पीजी कॉलेज में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रीति वर्मा ने पहला, प्रिया तिवारी ने दूसरा और दृष्टि श्रीवास्तव एवं दीपिका ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वयं सेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली।

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रीति रहीं अव्वल

गोंडा, संवाददाता। शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज की ओर से एनएसएस शिविर के तीसरे दिन बुधवार को द्वितीय सत्र में आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से स्वयं सेविका प्रीति वर्मा को प्रथम, प्रिया तिवारी को‌ द्वितीय, दृष्टि श्रीवास्तव एवं दीपिका को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इससे पहले स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल से चयनित गांव बंगरहवा,परेड सरकार, नेवलगंज, बनकटाचार्यगंज तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली। स्वयं सेवकों ने डोर टू डोर जाकर ग्राम वासियों को आगामी पंचायत चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने ग्राम वासियों से मतदान प्रक्रिया से जुड़ी हुई प्रश्नावली से पूछा और निष्पक्ष मतदान करने की अपील की।

बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. बीपी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. हरीश शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी पवन कुमार सिंह, डॉ.चमन कौर, डॉ. परवेज आलम, डॉ. दिलीप शुक्ल ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. बीपी सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मानव सेवा के लिए त्याग और समर्पण का गुण सीखना होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चमन कौर ने किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।