ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोंडाब्रह्मा कुमारीज सेवा केन्द्र पर नूतन वर्ष अभिनंदन एवं संस्कार कार्यक्रम हुआ 

ब्रह्मा कुमारीज सेवा केन्द्र पर नूतन वर्ष अभिनंदन एवं संस्कार कार्यक्रम हुआ 

ब्रह्मा कुमारीजी के सेवा केन्द्र पर देर रात शाम नव वर्ष के मौके पर नूतन वर्ष अभिनंदन एवं संस्कार कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि समाज़ कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा परमपिता शिव बाबा हम सब के जीवन...

ब्रह्मा कुमारीज सेवा केन्द्र पर नूतन वर्ष अभिनंदन एवं संस्कार कार्यक्रम हुआ 
हिन्दुस्तान संवाद , नवाबगंज(गोंडा)। Fri, 03 Jan 2020 01:05 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रह्मा कुमारीजी के सेवा केन्द्र पर देर रात शाम नव वर्ष के मौके पर नूतन वर्ष अभिनंदन एवं संस्कार कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि समाज़ कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा परमपिता शिव बाबा हम सब के जीवन में सुख, शांति और आनंद लाए और नये भारत के निर्माण की शक्ति प्रदान करे। चेयरमैन डा सत्येन्द्र सिंह ने कहा अध्यात्मिक और सकारात्मक उर्जा के शक्ति केन्द्र से उत्सव के वातावरण नव वर्ष की शुरूआत करना उनके लिए सौभाग्य का विषय है।

सेवा केन्द्र के मेडीटेशन हाल में कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों और  बीके बहनों के दीप प्रज्ज्वलन से हुई। बालिका स्वीटी ने स्वागत गान और नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली अन्य बालिकाओं मे अंशिका, पंखुरी रही। केन्द्र प्रभारी रेखा दीदी ने अपने सम्बोधन में कहा सामूहिक रूप से शुभ भावना के सकाश से करें। उन्होंने सभी मानव के मन मे स्नेह, शांति, मधुरता, भाईचारा, आत्मविश्वास जैसे मूल्यो के जागरण का आवाह्न किया। मनकापुर केन्द्र की प्रभारी उपमा दीदी और तरबगंज केन्द्र की ममता बहन शामिल रही।

दादी का 104वां जन्मदिन भी मना :
ब्रह्मा कुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और युनिवर्सल दादी के सम्बोधन से विख्यात जानकी दादी का 104वां जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। इस मौके बीके रेखा ने कहा की महज चौथी कक्षा तक पढ़ दादीजी 104 वर्ष के आयु मे  भी सेवानिवृत्त नही हुई है। आज भी रोजाना सुबह तीन बजे जग जाती है और 140 देशो मे सेवारत संस्था को अपनी सेवाएं देती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें