मतदान एक अधिकार ही नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य है : डॉ. रेखा शर्मा

Jan 29, 2026 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

Gonda News - - एलबीएस पीजी कॉलेज मे राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन - छात्रों ने

मतदान एक अधिकार ही नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य है : डॉ. रेखा शर्मा

गोण्डा, संवाददाता। शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज के विज्ञान परिसर में गुरुवार को मेरा युवा भारत गोण्डा के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रेखा शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि राज्य प्रशिक्षक डॉ. रजनी कांत तिवारी रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मोहन त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने मतदान के महत्व, मतदाता की जिम्मेदारी और लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच से पुरस्कृत किया गया, जिससे युवाओं का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा।

डॉ. रेखा शर्मा ने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारा नैतिक कर्तव्य है। शिक्षित युवा यदि जागरूक होकर मतदान करें तो देश की दिशा और दशा दोनों बदल सकती हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं मतदान करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। डॉ. रजनी कान्त तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतपेटी से निकलने वाले मत से तय होती है , यदि युवा वर्ग सजग और सक्रिय रहेगा तो भ्रष्टाचार, असमानता और अव्यवस्था पर अंकुश लगाया जा सकता है। डॉ. स्मृति शिशिर ने युवाओं से कहा कि एक-एक वोट राष्ट्र निर्माण की नींव है। मतदान के प्रति उदासीनता भविष्य की पीढ़ियों के साथ अन्याय है। डॉ. डीपी. सिंह ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और मताधिकार की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को जागरूक रहने की प्रेरणा दी। करुणेश दूबे ने कहा कि आज का युवा यदि अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझ ले, तो लोकतंत्र को कोई कमजोर नहीं कर सकता। इस दौरान योगेश तिवारी , शिवम पाठक , आयुष , अर्पित श्रीवास्तव, डॉ. ड्रिंकल यादव, मानसी पाण्डेय, डॉ. विनय पाण्डेय, अमित दूबे, अनुष्का पाण्डेय, निदा फातिमा, ज्योति शुक्ला, अफसर ,आदित्य, आर्यन सहित अन्य उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsNational Voter Awareness Program at LBS PG College Gonda Encourages Youth Participation
;;
;