रेलवे ट्रैक से दूर झाड़ियों में मिला महिला का शव

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

इटियाथोक क्षेत्र के पारासराय रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है, और प्रारंभिक जांच से ऐसा लगता है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस आसपास के गांवों में पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

रेलवे ट्रैक से दूर झाड़ियों में मिला महिला का शव

मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक क्षेत्र के पारासराय रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर झाड़ियों में महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली इटियाथोक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह गैंगमैन सुनील राम ट्रैक की पेट्रोलिंग पर निकले थे। जब वह पारासराय रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तो ट्रैक से कुछ दूरी पर झाड़ियों में एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल इटियाथोक रेलवे स्टेशन को दी।

इटियाथोक रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर मुराली यादव ने बताया कि गैंगमैन द्वारा दी गई सूचना को रेलवे कंट्रोल को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक किसी भी लोको पायलट द्वारा इटियाथोक या सुभागपुर रेलवे स्टेशन पर किसी भी तरह की दुर्घटना की सूचना या मेमो दर्ज नहीं कराया गया है। उधर, सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से प्रतीत हो रही है। हालांकि शव रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर मिलने के कारण विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है और आसपास के गांवों में पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।