रेलवे ट्रैक पर मिला कांटा बाबू का शव

Feb 12, 2026 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

Gonda News - करनैलगंज में चंगेरिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है। मृतक की पहचान 58 वर्षीय रविदत्त सिंह के रूप में हुई है, जो जरवल चीनी मिल में कांटा बाबू थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

रेलवे ट्रैक पर मिला कांटा बाबू का शव

करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में चंगेरिया गांव के पास रेलवे गुमटी के निकट ट्रैक पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर धड़ से सिर अलग था। मृतक की पहचान जरवल चीनी मिल के एक कांटा बाबू के रूप में हुई है। गुरुवार को भंभुआ चौकी क्षेत्र अंतर्गत चंगेरिया गांव के पास रेलवे ट्रेक पर ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में मृतक की शिनाख्त रविदत्त सिंह (58) निवासी ग्राम पंचायत बिबियापुर अवधूत नगर, कोतवाली करनैलगंज के रूप में हुई। वह जरवल चीनी मिल में कांटा बाबू के पद पर लालेमऊ में तैनात थे।

कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsMysterious Death Near Railway Track in Karnailganj Victim Identified as Sugar Mill Employee
;;
;