Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsMurder Case Filed After Suspicious Death of 27-Year-Old Bride in Khargapur
विवाहिता की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

विवाहिता की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

संक्षेप:

Gonda News - खरगूपुर में शनिवार को 27 वर्षीय विवाहिता पम्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उनके पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे और नाक से खून निकल रहा था। मामले की जांच जारी है।

Feb 08, 2026 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

खरगूपुर, संवाददाता। शनिवार को विवाहिता की हुई मौत पर पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को विशुनापुर बेलभरिया निवासी पम्मी (27) पत्नी मन्नू तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार हो गए थे। ग्रामवासियों की सूचना पर विवाहिता के पिता बउवा बसंतपुर थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच निवासी महेश कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया था। रविवार को विवाहिता के पिता ने तहरीर दिया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए पति मन्नू तिवारी, ससुर राजकुमार तिवारी, सास बिट्टू देवी और ननद मुन्नी देवी प्रताड़ित किया करते थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई बार पंचायत भी किया गया था मगर संतुष्ट नहीं हुए। शनिवार की सुबह इन आरोपियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी और मौके से भाग गए। लड़की के शरीर पर चोट के निशान थे और नाक से खून निकल रहा था। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और ननद के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।