अलग - अलग मार्ग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन घायल, पांच रेफर
Gonda News - करनैलगंज में अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज गोंडा रेफर किया गया। बाइक सवार और रिक्शा चालक सहित कई लोग घायल हुए हैं, और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है।

करनैलगंज, संवाददाता। अलग - अलग मार्ग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें पांच लोगों की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज गोंडा रेफर किया गया। मेडिकल कालेज में लोगों का इलाज किया जा रहा है। शनिवार की देर शाम को स्टेशन रोड पर सड़क के बीच लगे बिजली के खंभे से बाइक सवार युवक टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर किया गया। घायल की पहचान सुभान अली निवासी नई बाजार करनैलगंज के रूप में हुई। वहीं देर शाम को ही बाइक सवार नजर मोहम्मद निवासी कटरा बाजार छुट्टा मवेशी से टकराकर घायल हुए जिन्हें सिर में चोट आई।
मेडिकल कालेज रेफर किया गया। श्रवण कुमार निवासी गाड़ीबाजार भी बाइक से टकराकर घायल हुए उनकी भी हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर किया गया। रविवार दोपहर एक बैट्री रिक्शा पर चालक समेत तीन लोग परसपुर रोड पर मवेशी को बचाने के चक्कर में रिक्शा पलटने से घायल हुए। जिसमें रिक्शा चालक दीपू कश्यप निवासी ग्राम रामगढ़ कटरा बाजार दो महिला सवारियों किताबुल निशा व रहबाना निवासी कोल्हापुर पयागपुर बहराइच को लेकर चकरौत जा रहा था। रास्ते में अचानक आई मवेशी को बचाने में रिक्शा पलट गया जिसमें तीनों को चोटें आईं। आसपास के लोगों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज गोंडा रेफर किया गया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय का कहना है कि दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज सीएचसी में किया गया। मगर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


