मच्छरों से लोग परेशान, फागिंग कराने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - बेलसर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों को जीना मुश्किल हो गया है। ग्राम पंचायत गोपीपुर के बादलपुर में दवा का छिड़काव न होने से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। रात की नींद तो दूर, दिन में बैठना भी कठिन हो गया है। मच्छरों के काटने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

मच्छरों से लोग परेशान, फागिंग कराने की मांग

बेलसर। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। ग्राम पंचायत गोपीपुर के राजस्व ग्राम बादलपुर (पूरे गाना) सहित आस-पास के इलाकों में दवा का छिड़काव न होने से मच्छरों की फौज खड़ी हो गई है। आलम यह है कि रात की नींद तो दूर, दिन में भी बैठना मुश्किल हो गया है। बादलपुर निवासी अजीत कुमार ने बताया कि पहले पंखा चलाने से मच्छर भाग जाते थे। मच्छरों के काटने से बीमारी का खतरा भी बना है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।