दो दिन में बहाल करें विद्युत आपूर्ति, विधायक रमापति शास्त्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Gonda News - उत्तर प्रदेश में गोंडा के नवाबगंज क्षेत्र में पिछले दिनों आई आंधी-तूफान से चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर पूर्व मंत्री / विधायक रमापति शास्त्री ने बि
नवाबगंज,गोंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा के नवाबगंज क्षेत्र में पिछले दिनों आई आंधी-तूफान से चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर पूर्व मंत्री / विधायक रमापति शास्त्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कराया जाए। कस्बे में स्थित विधायक के आवास पर गुरुवार को हुई बैठक में विधायक ने कहा कि बीते दिनों आए आधी से बड़ी संख्या में बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे तथा कई स्थानों पर विद्युत तार टूटकर गिर गए थे।
विभाग की ओर से लगातार मरम्मत कार्य किए जाने के बावजूद अभी तक क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिरिक्त टीमें लगाकर मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए और अगले दो दिनों के भीतर सभी प्रभावित गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई जाए। बैठक में गोंडा सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार, अधिशाषी अभियंता, उपखंड अधिकारी पीयूष सिंह तथा नवाबगंज, उमरिया, मोहनपुर और रघुराजनगर विद्युत उपकेंद्रों के अवर अभियंता मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


