Gonda News: घर से लापता युवक को पुलिस ने बरामद किया
हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News: मोतीगंज के ग्राम छेदाजोत दुर्जनपुर के 20 वर्षीय युवक शिवम पाण्डेय ने 30 अगस्त को घर से गायब हो गया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष तेजनरायन गुप्ता के नेतृत्व में टीम बनाई। शिवम को कानपुर देहात के सिकन्दरा क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।

Gonda News: मोतीगंज। क्षेत्र के ग्राम छेदाजोत दुर्जनपुर का 20 वर्षीय युवक शिवम पाण्डेय बीते 30 अगस्त को घर से नाराज होकर कहीं चला गया था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष तेजनरायन गुप्ता ने टीम गठित की। युवक को कानपुर देहात के सिकन्दरा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। युवक के सकुशल वापस आने पर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की।


