दो किशोरी लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
करनैलगंज के एक गांव में एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेटी 24 अप्रैल को बिना बताए घर से चली गई थी। बाद में पता चला कि उसे संजीत कुमार ने बहला-फुसलाकर ले गया। वहीं, एक और व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी को शादी के इरादे से भगा ले जाने की रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।

करनैलगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी 14 वर्षीय बेटी 24 अप्रैल को सुबह करीब 4 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में जानकारी मिली कि संजीत कुमार निवासी ग्राम गोंदहा, थाना कोतवाली देहात उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश जारी है। वहीं वजीरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर दी है।
इसके मुताबिक बुधवार दोपहर उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से डुमरियाडीह गई। आरोप है कि वहीं से नानबाबू चौहान निवासी तेलीपुरवा हल्लापुर उसे शादी करने की नीयत से बहला फुसला कर भगा ले गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष वेदराम यादव ने बताया पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर खोजबीन करायी जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


