Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsMedical Student s Death Confirmed as Suicide Family Alleges Murder
छठी फाइल

छठी फाइल

संक्षेप:

Gonda News - पेज तीन.... -पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के फांसी लगाकर जान देने की पुष्टि -पुलिस

Dec 02, 2025 07:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

पेज तीन.... -पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के फांसी लगाकर जान देने की पुष्टि -पुलिस ने कहा कि परिजनों ने कार्रवाई के लिए नहीं दी तहरीर फोटो 02..मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुटे मेडिकल छात्रा के गमजदा परिजन। फोटो 01..मंगलवार को मोर्चरी के बाहर जुटे मेडिकल छात्रा के गमजदा परिजन। गोण्डा, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ हाईवे स्थित एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में बीएएमएस द्वितीय वर्ष की छात्रा महविश खानम की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। बताया जा रहा है कि बलरामपुर के रिश्तेदार युवक से प्रेम-प्रसंग के चलते यह घटना हुई है। हालांकि, मंगलवार को मार्चरी पर छात्रा के पिता और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया है कि बेटी को मारकर आत्महत्या का रूप देने के लिए खिड़की की ग्रिल से टांग दिया गया है।

उधर, तीन डॉक्टरों के पैनल ने छात्रा के शव पोस्टमार्टम किया है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की कराई गई है। एसपी विनीत जायसवाल के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक फंदे पर लटकने से छात्रा की मौत की पुष्टि हुई है। बलरामपुर जनपद के अलीजानपुरवा नौशहरा की महविश खानम (22) पुत्री जहीन खान एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह कॉलेज के गर्ल्स हास्टल के एक कमरे में तीन अन्य छात्राओं के साथ रह रही थी। बताया जाता है कि दोपहर में उसके साथ रह रहीं छात्राएं मेडिकल कॉलेज में क्लास लेने चली गईं लेकिन वह हास्टल में ही रुकी रही। दोपहर बाद जब दोनों छात्राएं हास्टल पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा की हत्या किए जाने की बात कही थी। मंगलवार को छात्रा के पिता ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर डाक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग उठाई। जहीन खान का कहना है कि जब हॉस्टल पहुंचे तो देखा कि बेटी के शरीर पर जाहिरा चोट व खरोंच के निशान थे। उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेडिकल छात्रा का अपने रिश्तेदार युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा के मोबाइल से दोनों के चैट और फोटो भी मिले हैं। घटना के पहले दोनों के बीच चैट और बातचीत भी हुई है। तीन डाक्टरों के पैनल ने किया शव का पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी कराई: परिजनों ने पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि सीएमओ ने पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया था। इसमें डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. पीएन राय और डॉ. सौम्या शामिल रही। पोस्टमार्टम के साथ ही वीडियोग्राफी कराई गई है। उधर, जहीन खान की इकलौती बेटी के मौत की खबर सुनकर गमजदा दिखो। वह बार-बार यही कहते रहे कि बेटी ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया। दो दिन पहले भी पिता ने उससे बात की थी। तब उसने कुछ नहीं बताया था कि वह किसी तरह की उलझन में है। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल छात्रा की मौत का हो पर्दाफाश : मेडिकल छात्रा की मौत के बाद मामले को लेकर छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे ने कॉलेज प्रशासन पर हीलाहवाली और घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिवम ने कहा कि मौत हो या आत्महत्या पुलिस प्रशासन को मौत के कारण का पर्दाफाश करना चाहिए। जिससे दोबारा किसी की हिम्मत ऐसी घटनाओं पर न हो। शिवम पांडे ने कहा कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं पुलिस को इसकी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। बाग में मिला किशोर का शव, गले में बंधी थी रस्सी -कौड़िया के जमथरा नौवनपुरवा में घटना के बाद सनसनी -सोमवार शाम चंदापुरवा में निमंत्रण में गया था किशोर फोटो 20. कप्तान (फाइल फोटो) फोटो 11. रुपईडीह में किशोर का शव मिलने के बाद जुटी भीड़। रुपईडीह, संवाददाता। सोमवार शाम को साथियों के साथ निमंत्रण में गया 16 वर्षीय किशोर का शव गांव से थोड़ी दूर बाग में गले में रस्सी बंधा हुआ पड़ा दिखा। इसकी सूचना किशोर के चाचा ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का सही कारण का पता चल सकेगा। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमथरा नौवन पुरवा का 16 वर्षीय कप्तान पुत्र निवासी स्वर्गीय शेषराम कोरी अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से बगल के गांव चंदा पुरवा में एक कार्यक्रम में निमंत्रण में जा रहा था। गांव से थोड़ी दूर पहुंचा ही था कि पयागपुर के एक मोटरसाइकिल सवार से टकरा गया। हादसे में उसकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और मोटरसाइकिल पर सवार सभी लोगों को हल्की छोटे आई। निमंत्रण में साथ गए दो अन्य घर चले आए परंतु कप्तान बाइक टूट जाने के कारण घर वापस नहीं आया। जिस पर परिजनों ने काफी खोज की परंतु नहीं मिला। मंगलवार सुबह गांव से बाहर बाग में आम के पेड़ के नीचे झाड़ी में गले में नारियल की रस्सी बंधी हुई देखी गई। जिसकी सूचना मृतक के चाचा त्रिलोकी नाथ ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मैं हाईकोर्ट में हूं। किशोर का शव मिलने की सूचना पर बीट उप निरीक्षक धर्मेंद्र यादव व पुलिसकर्मियों को भेज कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत्यु के करण का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल सकेगा। परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल: कप्तान के मृत्यु की सूचना पर मां शशि लता व बड़े भाई लल्लू का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक के पिता स्वर्गीय शेषराम ने करीब एक वर्ष पहले कई लोगों से कर्ज लेने एवं नशा के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बड़ा भाई लल्लू परिवार के साथ अलग था। बूढ़ी मां का किशोर ही सहारा था। उसकी शादी नहीं हुई थी बेटे की मृत्यु पर मां बदहवास हो गई। जो सुनता सभी की आंखें नम हो जाती। फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी परसपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा के माली पुरवा में तीस वर्षीय मनोज कुमार सैनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह उसका शव घर के अंदर टीन सेड की बल्ली से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता हुआ पाया गया है। पत्नी संतोष सैनी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसका शव फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। थाना अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पंचायत नामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कैसे और किन परिस्थितियों में युवक की मौत हुई इसकी जानकारी परिजनों व आसपास के लोगों से की जा रही है। पत्नी संतोष सैनी ने थाने में दर्ज कराई सूचना में कहा कि वह सोमवार देर रात भोजन के बाद वह परिजनों के साथ सो गई। सुबह जब वह उठी तो देखा उसका पति फांसी के फंदे से झूल रहा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मृतक का एक साल की बच्ची है। दहेज हत्या में पति समेत चार लोगों पर मुकदमा परसपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरिया के संभाल पुरवा में रविवार की सुबह ससुराल में छब्बीस वर्षीय विवाहिता सुषमा उर्फ गोल्डी सिंह की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में मृतका के पिता के तहरीर पर पुलिस ने उसके पति विवेक सिंह, ससुर रामदेव सिंह, सास अनीता व देवर अभि सिंह के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जिले के थाना इटियाथोक ग्राम मरदन पुरवा के दिखलौल निवासी अजय सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपने बेटी की शादी दो वर्ष पूर्व सिंगरिया के संभाल पुरवा निवासी विवेक सिंह के साथ की थी। आरोप लगाया दहेज के खातिर पति और ससुराली जनों ने 30 नवम्बर को उसकी बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि घटना के दिन चचेरे ससुर सत्यदेव सिंह की सूचना पर पंचायत नामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया मामले में आवश्यक कार्रवाई एवं जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;