बाबा गंगाराम के निशान शोभा यात्रा में झूमे श्रद्धालु 

बाबा गंगाराम के निशान शोभा यात्रा में झूमे श्रद्धालु 

संक्षेप:

Gonda News - गोण्डा के ददुआ बाजार में खाटू श्याम मंदिर से शनिवार को बाबा गंगाराम के अमृत महोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए और भक्तिगीतों पर झूमते रहे। यात्रा का समापन श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला पर हुआ, जहाँ सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

Dec 13, 2025 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

गोण्डा । शहर के ददुआ बाजार के खाटू श्याम मंदिर से शनिवार को झुंझुनू वाले विष्णु अवतार बाबा गंगाराम के अमृत महोत्सव पर निशान एवं कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या मे महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। यात्रा में भक्तिगीतों पर लोग खूब झूमते नजर आए। शोभा यात्रा साहबगंज, नूरामल मंदिर, बड़गांव पुलिस चौकी से वापस अग्रसेन चौराहा होते हुए श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला पर संपन्न हुई। निशान शोभायात्रा में हमको भी झुंझनू जाना है, बाबा का दर्शन पाना है। जोर हमारा चलता तो, मंदिर चाँद पे बनवाते, चालो जी चालो बाबा गंगाराम के दरबार में भजनों पर महिला- पुरुष भक्त खूब झूमते नजर आए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रेरणास्रोत बाबा गंगाराम धाम की पंचदेव मंदिर आशीर्वाद मंदिर स्थित झुंझुनू धाम राजस्थान प्रांत के नाम से प्रख्यात है। निशान शोभायात्रा समापन के बाद सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बनारस, रुपईडीहा सहित अन्य आसपास के जगह से भक्त शामिल हुए। यात्रा का आयोजन बाबा गंगाराम सेवा समिति ने किया। निशान यात्रा के दौरान,ओम प्रकाश चिरानिया, पवन चिरानिया, जुगुल किशोर पोद्दार, शैलेश सिंघानिया, ज्ञान प्रकाश सिंघानिया, सुरेश अग्रवाल, गोविंद जालूका, सुशील पचेरिया, सुरेश भाव सिंहका, अमित सिंघानिया, विमलेश सिंघल, आशुतोष सिंघल, अंकित अग्रवाल, प्रेम मित्तल, विमल सिंघानिया, दिवाकर सोमानी, सरिता अग्रवाल, पूजा सिंघानिया, दीपा सिंघानिया, उमा गोयल, चंदा देवी अग्रवाल, नीलम जैन, आंचल जालूका, प्रीति अग्रवाल, प्रेमलता सिंघल, सरोज सिंघानिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।