गोदाम में भीषण आग, तारकोल-प्लास्टिक ड्रम जले

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर एक गोदाम में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग में तारकोल के ड्रम और प्लास्टिक ड्रम जल गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग में चार तारकोल के ड्रम और कई प्लास्टिक ड्रम नष्ट हो गए। नुकसान का अनुमान हजारों रुपये लगाया गया है।

गोदाम में भीषण आग, तारकोल-प्लास्टिक ड्रम जले

मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर स्थिति शनिवार दोपहर एक गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से लगी आग में गोदाम में रखे तारकोल के ड्रम और कई प्लास्टिक ड्रम जल गए। घटना में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि गोदाम में सड़क निर्माण कार्य के लिए सामान और तारकोल के कई ड्रम रखे थे। शनिवार दोपहर करीब दो बजे गोदाम में अचानक तेज धुआं उठता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के चलते पास रखे अन्य ड्रमों तक फैल गई।

सूचना मिलते ही गोदाम के आसपास के कई व्यापारी और सहयोगियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में गोदाम में रखे चार तारकोल के ड्रम और कई प्लास्टिक ड्रम पूरी तरह जल गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि गोदाम सरदार परमजीत सिंह का है। आग में चार तारकोल के ड्रम व कई प्लास्टिक ड्रम जलकर नष्ट हो गए हैं। उन्होंने बताया फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।