कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, पांच घंटे बाद पाया काबू

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - नवाबगंज के निकट कबाड़ गोदाम में मंगलवार रात आग लग गई, जिसमें हजारों खाली प्लास्टिक बोतलें जल गईं। पुलिस ने फायर फाइटर्स को बुलाया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जेसीबी से दीवारें तोड़ी गईं। पांच घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के कारणों की जांच की जा रही है।

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, पांच घंटे बाद पाया काबू

नवाबगंज (गोंडा)। कस्बे के निकट झीलिया रोड के किनारे स्थित कबाड़ गोदाम में मंगलवार देर रात आग लग गई। गोदाम में रखी प्लास्टिक की हजारों खाली बोतल जलने लगी। आग के विकराल होते रूप को देखकर पुलिस ने फायर फाइटर्स की टीम को बुलाया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पालिका की जेसीबी से बड़े गोदाम के दीवार को तीन जगहों पर तुड़वाया गया। पालिका के आधा दर्जन टैकर, हाइड्रोलिक लिफ्ट, मनकापुर, करनैलगज और गोण्डा की चार दमकल की गाड़ियों ने पांच घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक ने बताया कि बड़ी सख्या मे खाली बोतल, कुछ अन्य कबाड़ समेत गोदाम मे खड़ी एक डीसीएम और एक पिकप भी जल गई।

गोदाम में बिजली का कनेक्शन‌ नहीं था। एसओ अभय सिंह ने बताया की आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।