Gonda News: कजरी तीज पर जलाभिषेक को उमड़े कांवड़िये, शिवमय हुआ जिला
Gonda News: गोंडा में कजरी तीज पर्व पर दुखहरन नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही। मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, बैरिकेडिंग और विशेष महिला पुलिस की नियुक्ति की गई। श्रद्धालुओं को अफवाहों से दूर रहने और संदिग्ध वस्तुओं की सूचना देने की अपील की गई।

Gonda News: गोंडा। कजरी तीज पर्व पर शहर के प्रसिद्ध दुखहरन नाथ मंदिर के साथ अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रविवार देर रात से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस के जवान पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर आने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग पंक्तियों की व्यवस्था की गई है ताकि जलाभिषेक में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।एसपी के निर्देश पर मंदिर के अंदर और बाहर सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
सीसीटीवी कैमरों से पूरे मेले की निगरानी की जा रही है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

