प्रशासनिक अधिकारी विधि पद पर चयनित हुए कृपा शंकर
Gonda News - रुपईडीह के तुर्क पुरवा मल्लापुर निवासी कृपा शंकर पांडेय न्यू इण्डिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में प्रशासनिक अधिकारी विधि के पद पर चयनित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने बधाई दी है। उन्होंने BHU से बीए, एलएलबी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की है।

रुपईडीह। क्षेत्र के तुर्क पुरवा मल्लापुर निवासी कृपा शंकर पांडेय न्यू इण्डिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में प्रशासनिक अधिकारी विधि के पद पर चयनित हुए हैं। इस पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई। कृपा शंकर पांडेय की प्रारंभिक परीक्षा मल्लापुर, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट पार्वती देवी इंटर कॉलेज आर्यनगर, बीए, एलएलबी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय तथा एलएलएम की उपाधि विधि संकाय इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार राव, सुशील कुमार तिवारी, सतीश शुक्ला, संत ओंकारनाथ शुक्ला महाराज, दयाशंकर शुक्ल, वीरेंद्र कुमार तिवारी, भास्कर पांडेय,अजय पांडेय, मनोज पांडे, शेरा तिवारी, योगेश शुक्ला आदि ने उन्हें बधाई दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


