पिंजरे में शिफ्ट करने के बाद तेंदुए को टिकरी रेंज पहुंचाया, डॉक्टरों की टीम ने की जांच

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोंडा जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के जैतपुर ग्राम पंचायत के केवटहिया मजरे में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पकड़ा। उसे पिंजरे में शिफ्ट करके टिकरी रेंज भेजा गया। डॉक्टरों की टीम ने तेंदुए का परीक्षण किया और वह स्वस्थ पाया गया। उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने पर उसे सोहेलवा जंगल में छोड़ा जाएगा।

पिंजरे में शिफ्ट करने के बाद तेंदुए को टिकरी रेंज पहुंचाया, डॉक्टरों की टीम ने की जांच

नवाबगंज (गोंडा), संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के जैतपुर ग्राम पंचायत के केवटहिया मजरे के निकट सोमवार को देररात ग्र्रामीणों द्वारा पकड़े गए तेंदुए को देर रात पिंजरे में शिफ्ट करके टिकरी रेंज पहुंचाया गया है। मंगलवार को डाक्टरों की टीम उसका परीक्षण किया है। डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि फिलहाल प्रारंभिक जांच में तेंदुआ स्वस्थ लग रहा है। उसको प्राकृतिक आवास छोड़ने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद आश्वयक कार्यवाही की जाएगी। माना जा रहा है कि तेंदुए को सोहेलवा जंगल में छोड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि जैतपुर ग्राम पंचायत के केवटहिया मजरे के पास सोमवार शाम‌ करीब सात बजे गन्ने के खेत के पास लोगों ने जंगली देखा।

इसकी जानकारी होने पर गांव के तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और गन्ने के खेत को घेर लिया। हांका लगाने पर जंगली जानवर बगल स्थित झाड़ी में चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने झाड़ी के एक तरफ जाल लगाकर दूसरी तरफ से आग लगा दी। करीब साढ़े आठ बजे आग को देखकर कर तेंदुआ निकलने के लिए भागा और जाल में फंस गया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुच गई। देर रात जाल मे जकड़े तेंदुए को पिंजरे में शिफ्ट करने के बाद वन विभाग की टीम उसे टिकरी रेंज लेकर चली गई। रेंजर अभिषेक सिंह ने बताया कि तेंदुए का चिकित्सकीय परीक्षण किए जाने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।