Gonda News: घर में घुसकर युवक से मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोंडाGonda News: उमरी बेगमगंज में ननके पुत्र सरजू प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने सरजू के भाई रामसागर के साथ लाठी, मुक्का और थप्पड़ों से मारपीट की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है。

Gonda News: उमरी बेगमगंज। थाना क्षेत्र के बच्ची माझा सोनौली मोहम्मदपुर निवासी ननके पुत्र सरजू प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर अपशब्द कहने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपितों ने वादी के घर में घुसकर उसके भाई रामसागर के साथ लाठी, मुक्का और थप्पड़ों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रामबहाल, प्रदीप, मुकेश और राहुल निवासी कोयलावर माझा, थाना दरियाबाद, जनपद बाराबंकी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ केस
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


