Gonda News: वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा के बैनर तले सोमवार को वाम दलों ने जिला पंचायत

Gonda News: वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा के बैनर तले सोमवार को वाम दलों ने जिला पंचायत टीन शेड में धरना देकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्स वादी लेनिन वादी एवं स्वतंत्र संगठनों के लोग भी शामिल हुए। अध्यक्षता सत्यनारायण त्रिपाठी ने तथा संचालन ईश्वर शरण ने किया। सीपीएम के जिला मंत्री कौशलेंद्र पांडे ने कहा कि देश के छात्रों के हित में धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए तथा पेट्रोल में एथेनॉल मिलाना बंद किया जाय। संयोजक जमाल खान ने कहा कि दलित और अल्पसंख्यकों को फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा या फर्जी एनकाउंटर कर मार दिया जा रहा है।

सीपीआई नेता रघुनाथ ने कहा कि मजदूरों और किसानों के शोषणकारी नीतियों को तत्काल समाप्त किया जाए। रविंद्र सिंह ने कहा सरकारें पूर्ण रूपेण कॉरपोरेट परस्त हो गई है। अमित शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार में राम मंदिर का चंदा चोरी किया गया है। सतनाम त्रिपाठी, सदानंद गिरी, मुन्नाराम गौतम, सुरेश कनौजिया, सीताराम वर्मा सहित राम गोविंद मिश्रा, रविशंकर, दिनेश, अजय, विनोद, फैयाज, रमजान, जमालुद्दीन ने भी संबोधित किया। सभा में इरफान, रमेश चौबे, राजीव सिंह, विजय यादव, राजकुमार चौहान, रामसागर चौबे, मंटू यादव, संतोष सिंह, शाहिद आदि तमाम लोग रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsGonda News: वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा ने किया प्रदर्शन