Gonda News: भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, क्रास केस दर्ज
Gonda News: गुरुवार की सुबह अकबरपुर गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में भीषण मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष के देवीदीन पुत्र जंगल निवासी अकबरपुर ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार को सुबह करीब 7 बजे भूमि संबंधी विवाद को लेकर विपक्षी प्रदीप पुत्र रुपल, रामसुधर पुत्र रामकुमार, नीरज पुत्र रामकुमार व रामकुमार पुत्र रुपल निवासीगण अकबरपुर ने अपशब्द का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने देवीदीन के साथ ही कोलई पुत्र जंगल, प्रीति पत्नी जंगल, नीता पत्नी कोलई व मुलना देवी पत्नी जंगल को भी बुरी तरह मारा-पीटा। जिससे सभी को चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से प्रदीप पुत्र रप्पल निवासी अकबरपुर ने भी थाने में तहरीर देकर कोलई पुत्र जंगल, देवीदीन पुत्र जंगल व जंगल पुत्र बरसाती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। प्रदीप का आरोप है कि विपक्षियों ने उनके साथ मारपीट की है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


