गोण्डा-भूमि विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज
Feb 18, 2026 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News - वजीरगंज के चन्दापुर महगू मनिहार में प्रेमनाथ तिवारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि भूमि विवाद के चलते गांव के कुछ लोगों ने रंजीता को गालियाँ देते हुए मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दापुर महगू मनिहार निवासी प्रेमनाथ तिवारी ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि मंगलवार शाम को भूमि विवाद को लेकर गांव के अर्जुन तिवारी, जगदेव तिवारी, रामजीत तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी, अजय तिवारी पुत्र पप्पू तिवारी निवासी लोहराडाढ़ ने सहन पर आकर लड़की रंजीता को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ डंडे व ईट पत्थर फेककर मारा-पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


