Gonda News: भूमि विवाद में हुए मारपीट में पांच पर केस
हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News: तरबगंज के ग्राम पंचायत गौहानी में भूमि विवाद के कारण मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित गोविंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने सूर्य देव, राजदेव, लव, कुश और ललिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।

Gonda News: तरबगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौहानी में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पीड़ित गोविंद ने तहरीर दी है। पुलिस ने गांव के ही सूर्य देव, राजदेव, लव, कुश व ललिता के विरुद्ध बलवा, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


