भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, क्रास केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - वजीरगंज के दुर्जनपुर में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने कहा कि मामले की हर पहलू की गहराई से जांच की जाएगी।

भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, क्रास केस दर्ज

वजीरगंज, संवाददाता। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुर्जनपुर पचूमी भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के जितेन्द्र निषाद की तहरीर के मुताबिक रविवार शाम भूमि विवाद को लेकर गांव के अमरजीत निषाद, विमला निषाद पत्नी मार्कण्डेय निषाद, तिलक राम निषाद और राहुल निषाद निवासी सरायखत्री ने मिलकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडे से मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं दूसरे पक्ष की विमला देवी पत्नी मार्कण्डेय निषाद ने थाने पर तहरीर दिया है कि रविवार शाम को भूमि पर कब्जा करने के विवाद को लेकर गांव के मनोज कुमार निषाद, सत्यम निषाद, जितेंद्र निषाद, राजकुमारी पुत्री रामलाल ने मिलकर लड़के अमरजीत, लड़की प्रीती, राहुल निषाद को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़, लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर फेंककर मारा-पीटा।

साथ ही दोबारा फिर मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।