गोण्डा मेडिकल कॉलेज को देह दान किया

Mar 14, 2026 04:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - कानपुर से देहदान अभियान शुरू करने वाले मनोज और माधवी सेंगर ने शुक्रवार को गोंडा मेडिकल कॉलेज को 89 वर्षीय शकुंतला ऐलावादी का शव दान किया। शकुंतला ने 2011 में देहदान का संकल्प लिया था और उनके पुत्र ने निधन के बाद इस संकल्प को पूरा करने की इच्छा जताई।

गोण्डा मेडिकल कॉलेज को देह दान किया

गोण्डा, संवाददाता। कानपुर से देहदान अभियान प्रारंभ करने वाले दम्पत्ति मनोज सेंगर व माधवी सेंगर ने शुक्रवार को गोंडा मेडिकल कॉलेज को दो माह के भीतर दूसरी देह अध्ययन के लिए कानपुर से लाकर दी है। सेंगर दंपति ने बताया गुलमोहर विहार जूही कानपुर निवासी 89 वर्षीय शकुंतला ऐलावादी ने 15 वर्ष पहले वर्ष 2011 में देहदान का संकल्प किया था। बीते 13 मार्च को प्रातः 8 बजे उनका निधन होने पर उनके पुत्र सुरेश ऐलावादी ने फोन पर सूचना देकर देहदान संकल्प पूरा कराने का आग्रह किया। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे सेंगर दंपति गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां एनाटॉमी विभाग से डा राजेश कुमार, विपिन कुमार ने डॉ मारुति प्रसाद के निर्देशन में पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सम्मान सहित स्वीकार किया गया।

इससे पहले गोंडा मेडिकल कॉलेज को बीते 15 जनवरी को विजय नगर कानपुर निवासी सरोज पाण्डेय की देहदान की गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।