ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोंडाकजरी तीज मेला: बम बम के जयघोष के साथ सरयू तट पर उमड़े कांवरिये -वीडियो देखें

कजरी तीज मेला: बम बम के जयघोष के साथ सरयू तट पर उमड़े कांवरिये -वीडियो देखें

देवीपाटन मंडल का सबसे बड़ा कजरी तीज मेला बुधवार से शुरू हो गया है। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवरियों का रेला पवित्र पावन सलिला सरयू तट पर उमड़ने लगा है। जिला प्रशासन ने तीन दिवसीय मेले को देखते...

कजरी तीज मेला: बम बम के जयघोष के साथ सरयू तट पर उमड़े कांवरिये -वीडियो देखें
गोंडा, हिन्दुस्तान संवाददाताWed, 23 Aug 2017 01:59 PM
ऐप पर पढ़ें

देवीपाटन मंडल का सबसे बड़ा कजरी तीज मेला बुधवार से शुरू हो गया है। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवरियों का रेला पवित्र पावन सलिला सरयू तट पर उमड़ने लगा है। जिला प्रशासन ने तीन दिवसीय मेले को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। कांवरियों के आने जाने वाले मार्गो पर बैरीकेडिंग की गयी है। 

इस पौराणिक मेले में विभिन्न प्रांतों के साथ साथ आसपास के जिलों से लाखों की संख्या में कांवरिये आते हैं। सबसे पहले सरयू तट पर स्नान और पूजन के बाद जलाभिषेक के लिए भीम द्वारा स्थापित पृथ्वीनाथ मंदिर के शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए दोपहर से कूच शुरू करेगें। आर्यनगर से होते हुए कांवरियों का रेला पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर देर शाम तक पहुंचेगा।

इसके बाद दुखहरण मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों पर जलाभिषेक होगा। डीएम एसपी ने बताया कि इस बार करीब आठ लाख कांवरियों के आने की संभावना है। इसके लिए सभी सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं। लखनऊ गोंडा रूट के साथ साथ आर्यनगर और अन्य मार्गो पर यातायात संचालन रोका गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें