Gonda News: अलमारी के लाकर में रखे लाखों के गहने-नकदी गायब
हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News: धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लखनीपुर में दिलीप श्रीवास्तव के घर से लाखों रुपए के गहने और 15,000 रुपए नकद चोरी हो गए। दिलीप काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं जबकि उनकी पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता घर पर थे। घटना की जानकारी 2 अगस्त को मिली, और उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Gonda News: अलावल देवरिया। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लखनीपुर निवासी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि रोजी-रोटी के सिलसिले में वह बाहर रहते हैं। घर में रखी अलमारी के लाकर से अंगूठी, बिछुआ, मंगलसूत्र, पाजेब, पायल समेत लाखों रुपए के गहने व 15000 नगद गायब हो गए। घर में पत्नी व बुजुर्ग माता-पिता ही रहते हैं। घटना की जानकारी पत्नी को 2 अगस्त की शाम को हुई। उन्होंने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई मांग की है।


