Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsIntensive Road Safety Campaign in Gonda Strict Action Against Traffic Violations
नियमों के उल्लंघन पर 25 वाहनों का चालान, 3 वाहन सीज

नियमों के उल्लंघन पर 25 वाहनों का चालान, 3 वाहन सीज

संक्षेप:

Gonda News - गोण्डा में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहनों का चालान किया गया और तीन वाहनों को सीज किया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Jan 29, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

गोण्डा। परिवहन विभाग की तरफ से सड़क सुरक्षा माह में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है अभियान के दौरान नियमों को अनदेखा कर फर्राटा भरने वाले वाहन पर कड़ी कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग के एआरटीओ आरसी भारतीय ने 25 वाहनों का चालान किया और तीन वाहनों को सीज किया। इनमें हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न होना, ओवर स्पीडिंग, गलत पार्किंग, बिना फिटनेस व रिफ्लेक्टर न लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। एआरटीओ प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

जांच अभियान के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान ड्राइवरों को हाई बीम एवं लो बीम लाइट के सही प्रयोग की जानकारी दी गई तथा रात्रि के समय अनावश्यक हाई बीम के प्रयोग से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में समझाया गया। चालकों को बताया गया कि लाइट का सही उपयोग न केवल उनकी स्वयं की बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। एआरटीओ प्रशासन आरसी भारतीय ने बताया कि भविष्य में जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस, एचएसआरपी व सुरक्षा मानकों को समय पर पूर्ण रखें, ताकि सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;