जेल का किया निरीक्षण, बंदियों की समस्या सुनी

Feb 07, 2026 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - गोंडा की सिविल जज अपेक्षा सिंह ने मंडलीय कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने विचाराधीन और सिद्ध दोष बंदियों से बातचीत की और रिहाई की प्रक्रिया की समीक्षा की। महिला बैरक में महिलाओं से मुलाकात की और बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखा। जेल के भोजन की गुणवत्ता और बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।

जेल का किया निरीक्षण, बंदियों की समस्या सुनी

गोंडा, विधि संवाददाता। सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव अपेक्षा सिंह ने शनिवार को मंडलीय कारागार गोंडा का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव ने निरीक्षण के दौरान विचाराधीन और सिद्ध दोष बंदियों से बैरकों में जाकर व्यक्तिगत संवाद किया। उन्होंने विचाराधीन बंदियों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की समीक्षा की। उन्होंने जेल प्रशासन व डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ताओं को सभी बैरकों में भ्रमण कर ऐसे सिद्ध दोष बंदी जिनकी अपील दाखिल नहीं है उनकी अपील दाखिल करने के लिए प्रभावी पैरवी करने का निर्देश दिया।

सिविल जज सीनियर डिवीजन अपेक्षा सिंह ने महिला बैरक में महिला बंदियों से मुलाकात की। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कारागार के किचन में बन रहे भोजन की गुणवत्ता परखी। अस्पताल में इलाज करा रहे बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में प्रभारी सचिव ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकार बताए व उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान जेल अधीक्षक मृत्युंजय कुमार पांडे, जेलर आफताब अंसारी, चीफ डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार सिंह, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल अनिमेष चतुर्वेदी, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बृज लाल तिवारी व प्रभात श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।