कंपोजिट विद्यालय में स्काउट-गाइड शिविर शुरू
कंपोजिट विद्यालय कोल्हमपुर इमाम में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ, जिसमें 72 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। बच्चों को स्काउटिंग के नियम, टीम निर्माण और रोचक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाध्यापक ने प्रेम और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया, जबकि जिला प्रशिक्षण आयुक्त ने कर्तव्यों के बारे में बताया।

टिकरी, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय कोल्हमपुर इमाम में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में लगभग 72 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्काउटिंग के नियम, सिद्धांत, ईश प्रार्थना, ध्वज शिष्टाचार, टोली निर्माण एवं टोली में सामूहिक कार्य करने की गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में बच्चों को किम्स गेम और माइंड गेम जैसी रोचक गतिविधियां भी कराई गईं, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना विकसित हो सके। इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र ने बच्चों को प्रेम, भाईचारा और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देते हुए बढ़ती गर्मी के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने आगामी माह में पौधरोपण अभियान को बढ़ावा देने, पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी भी दी। जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइडआस्था मिश्रा ने बच्चों को स्काउटिंग के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अपने प्रति कर्तव्य, ईश्वर के प्रति कर्तव्य तथा देश के प्रति जिम्मेदारियों को समझाते हुए बच्चों को परिवार और समाज के प्रति दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को क्रियात्मक स्काउटिंग से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। सहायक अध्यापक विकास कुमार सिंह ने कहा कि स्काउटिंग से बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


