Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsInadequate Facilities at Gonda Women s Hospital Forces Patients to Sit on Floor
अस्पताल में पर्याप्त बेंच नहीं, फर्श पर बैठतीं महिलाएं

अस्पताल में पर्याप्त बेंच नहीं, फर्श पर बैठतीं महिलाएं

संक्षेप:

Gonda News - गोण्डा के जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं के लिए पर्याप्त बेंच नहीं हैं, जिससे उन्हें फर्श पर बैठना पड़ता है। पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए लंबी लाइनों का सामना करना पड़ता है, और...

Aug 24, 2025 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

गोण्डा, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं के लिए पर्याप्त बेंच तक नहीं है, जिसके कारण महिलाओं को फर्श पर बैठना पड़ रहा है। यही नहीं पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक में उन्हें लाइन में लगना पड़ता है। इन्हीं अव्यवस्थाओं का फायदा उठाकर आशा बहुएं उनसे रुपए ऐंठ लेती हैं। महिलाओं ने अस्पताल में सुविधाएं बढाए जाने की मांग की है। जिले की आधी आबादी इलाज व प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल आती है। सीएचसी पर महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से वहां से महिलाओं को महिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है, जिसके कारण यहां भीड़ बहुत अधिक हो जाती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए लाइन लग जाती है। महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ने के कारण उन्हें सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं, यहां तक कि महिलाओं को बेंच तक नसीब नहीं हो पाती है। जहां - तहां उन्हें फर्श पर बैठकर अपना समय काटना पड़ता है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी के सामने व एमसीएच विंग के बरामदे में बेंच रखवायी है लेकिन वह पर्याप्त नहीं है, जिसके कारण उन्हें फर्श पर बैठना पड़ रहा है। कभी-कभी तो इमरजेंसी के सामने प्रसूताओं को फर्श पर ही बैठकर दर्द से तड़पना पड़ता है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. देवेन्द्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में बेंच की व्यवस्था की गई है लेकिन कभी-कभी अधिक भीड़ हो जाने के कारण महिलाओं को परेशानी हो सकती है। फिलहाल अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है।