ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोंडाहिन्दुस्तान लाइव की खबर का फौरन हुआ असर, महिला को मिला इंसाफ

हिन्दुस्तान लाइव की खबर का फौरन हुआ असर, महिला को मिला इंसाफ

वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला दबंगों द्वारा दिवार उठाये जाने से वजीरगंज थाने के सामने शनिवार को दोपहर तीन बजे से धरने पर बच्चों के साथ बैठ गई। इसकी खबर जैसे ही हिन्दुस्तान लाईव पर चली डीएम...

हिन्दुस्तान लाइव की खबर का फौरन हुआ असर, महिला को मिला इंसाफ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,गोंडाSun, 25 Mar 2018 06:49 AM
ऐप पर पढ़ें

वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला दबंगों द्वारा दिवार उठाये जाने से वजीरगंज थाने के सामने शनिवार को दोपहर तीन बजे से धरने पर बच्चों के साथ बैठ गई। इसकी खबर जैसे ही हिन्दुस्तान लाईव पर चली डीएम ने संज्ञान लेते हुए फौरन कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर खबर चलने के तीन घंटे के अंदर ही पीड़ित महिला और बच्चों को इंसाफ मिल गया। पीड़ित महिला ने इसके लिए हिन्दुस्तान को धन्यवाद भी दिया। राजस्व निरीक्षक के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल इंद्र देव द्विवेदी ने मौके पर जा कर रास्ता खाली करवाया।महिला घर को जाने वाले एक मात्र रास्ते पर विपक्षी द्वारा दीवाल खड़ी कर लेने पर स्थानीय थाने के गेट पर अपने बच्चों के साथ शनिवार शाम को भूख हड़ताल पर बैठ गई।

ग्राम निवासिनी किरन पत्नी सोनू ने बताया कि उसके घर के सामने आबादी की जमीन है। जहां जाने के लिए एक मात्र रास्ते पर विपक्षी भोला व उसका पुत्र शिवम दीवाल उठा रहा था। जब कही नही सुनवाई हुई तो शनिवार को बच्चों को लेकर धरने पर बैठ गई। पुलिस ने बहुत मनाया लेकिन नही मानी। इसकी खबर जैसे ही हिन्दुस्तान लाइव पर चली डीएम जेबी सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए। राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ दबंगों द्वारा उठाई गई दिवार गिरा कर महिला को रास्ता दिलवाया और पुलिस ने माफी भी मांगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें