पैमाइश के बाद भी नहीं हटा चकमार्ग से अतिक्रमण
Gonda News - खरगूपुर थाने के बरा हेमा गांव में चकमार्ग पर अतिक्रमण से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने भी इस मुद्दे पर कदम नहीं उठाया है। गांव वासियों ने अधिकारियों से मदद मांगी है।

रुपईडीह, संवाददाता। खरगूपुर थानाक्षेत्र के बरा हेमा गांव में राजस्व कर्मचारियों की पैमाइश के बाद भी दबंगों ने चकमार्ग से अतिक्रमण नहीं हटाया। यही नहीं ग्राम प्रधान ने चकमार्ग पर मिट्टी भी नहीं पटाई। इससे लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। गांव के सोमनाथ तिवारी ने आला-अफसरों से मामले की शिकायत करते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की है। खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरा हेमा के निवासी सोमनाथ तिवारी ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि गांव के एक चकमार्ग पर गांव के ही कुछ लोग ने अतिक्रमण कर लिया। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौके पर पहुंचकर चकमार्ग की पैमाइश कर सीमांकन किया।
इसके बाद भी अतिक्रमण कारियों ने चकमार्ग से अतिक्रमण नहीं हटाया और नही ग्राम प्रधान ने चकमार्ग की पर मिट्टी पिटाई कर सड़क की निर्माण की। इससे लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चकमार्ग से अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


