
14वें दिन दहेज हत्या में आरोपी पति-ससुर गिरफ्तार
Gonda News - परसपुर में विवाहिता सुमन की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति अनिल और ससुर राम शरन को गिरफ्तार किया। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर सुमन की हत्या की गई। मामला दहेज...
परसपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम रेकसड़िया के देवतादीन पुरवु में चौदह दिन पूर्व विवाहिता सुमन की ससुराल में हुई संदिग्ध मौत के प्रकरण में शनिवार को पुलिस ने उसके पति अनिल व ससुर राम शरन को परसपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है।मृतका की मां ने बीते चार अक्टूबर को पति समेत पांच ससुराली जनों के विरुद्ध दहेज के लिए बेटी की हत्या किए जाने की रिपोर्ट परसपुर थाने में दर्ज कराई थी। सीओ राजेश सिंह ने बताया पिता- पुत्र आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में दोनों जेल भेज दिया गया। जिला बहराइच, थाना जरवल रोड, ग्राम मदारपुर के धनसरी की श्रीमती सुन्दरी ने बीते दस अक्टूबर को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसने अपनी बेटी सुमन की शादी मई वर्ष 2022 को रेकसड़िया के देवतादीन पुरवा में अनिल पुत्र राम शरन के साथ की थी।

शादी के बाद ससुराली जन चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते रहे। तीन अक्टूबर को ससुराल के लोग फोन कर बताया कि सुमन ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर दी है। वहीं मृतका की मां आरोप है दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया थाने में पति अनिल, ससुर राम शरन, सास मायादेवी, जेठानी मधु व देवर सोनू के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


