Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsHenna Competition Held at LBS PG College Celebrating Cultural Heritage
मेंहदी प्रतियोगिता में अवंतिका प्रथम और प्रियांशी दूसरे स्थान पर बनी विजेता

मेंहदी प्रतियोगिता में अवंतिका प्रथम और प्रियांशी दूसरे स्थान पर बनी विजेता

संक्षेप:

Gonda News - गोंडा के एलबीएस पीजी कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 210 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय 'सांस्कृतिक विरासत' था। अवंतिका जायसवाल ने पहला, प्रियंशी साहू ने दूसरा और अंशु गोस्वामी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में मेहंदी कला के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Jan 21, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

गोंडा। शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज मे बुधवार को पाठ्य-सहगामी गतिविधियों के अंतर्गत ललिता सभागार में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का विषय “सांस्कृतिक विरासत” रखा गया। जिसमें छात्राओं ने भारतीय परंपरा, लोक-कला एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मेहंदी डिज़ाइनों के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न संकायों से कुल 210 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं की रचनात्मकता, कलात्मक दृष्टिकोण एवं सांस्कृतिक चेतना ने पूरे सभागार को जीवंत बना दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अवंतिका जायसवाल, द्वितीय स्थान प्रियंशी साहू और तृतीय स्थान अंशु गोस्वामी ने प्राप्त किया। प्रभारी प्रो. बीपी. सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियाँ छात्राओं के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास एवं कौशल-विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नैक समन्वयक प्रो. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं। प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में मेहंदी कला के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें इस पारंपरिक कौशल को आत्मनिर्भरता के साधन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। जिससे भविष्य में वे इस कला के माध्यम से स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकें। संयोजन प्रो. शशि बाला तथा सह-संयोजन डॉ. ममता शुक्ला द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के संचालन में डॉ. शैलजा सिंह, डॉ. स्मृति शिशिर तथा डॉ. रचना श्रीवास्तव ने किया। निर्णायक मंडल में प्रो. अमन चंद्रा, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. ममता शुक्ला एवं डॉ. चमन कौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के डिज़ाइन की मौलिकता, विषय-सामंजस्य, रचनात्मकता एवं सौंदर्यात्मक प्रस्तुति के आधार पर परिणाम घोषित किए।