Gonda News: फसलों को हुए नुकसान का आकलन जारी

हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News: गोण्डा जिले में हाल की बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान, मक्का के साथ दलहन और तिलहन की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कृषि और राजस्व विभाग की टीमें नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं। खेतों में पानी भरने और फसलों के गिरने से किसान चिंतित हैं।

Gonda News: फसलों को हुए नुकसान का आकलन जारी

Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। बीते दिनों लगातार बारिश और तेज हवाओं ने जिले के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान, मक्का के साथ दलहन और तिलहन की फसलों को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। फिलहाल कृषि और राजस्व विभाग की टीमें नुकसान के आकलन में जुटी है। अफसरों के मुताबिक रिपोर्ट आने के बाद सही तस्वीर साफ होगी। जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी फसल गिर गई है। वहीं पानी भरने से तैयार फसल के सड़ने और उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका किसानों को सता रही है। बारिश के साथ चली तेज हवाओं का सबसे अधिक असर तैयार हो रही धान और मक्का की फसल पर पड़ने की आशंका है। कई स्थानों पर धान की फसल खेत में गिर गई है। इससे किसानों को कटाई में दिक्कत के साथ उत्पादन प्रभावित होने की चिंता है। खेतों में पानी जमा होने से तैयार फसल खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है。

फसल के लक्ष्य

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष जिले में धान की फसल का लक्ष्य एक लाख 29 हजार 700 हेक्टेयर किया गया है। वहीं मक्का का लक्ष्य 29 हजार 739 हेक्टेयर किया गया है। दलहन में अरहर का लक्ष्य 7,411 हेक्टेयर और मूंग का 4,569 हेक्टेयर रखा गया है। श्री अन्न यानी मिलेट्स के लिए 377 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों के अनुसार बारिश से दलहन और तिलहन की फसलों पर भी असर पड़ा है। लगातार नमी रहने से फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। जिन किसानों की फसल पकने की स्थिति में थी, उन्हें मौसम ने खासा नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अपने स्तर से खेतों से पानी निकालने और गिरी फसल को संभालने में जुटे हैं। फसल प्रभावित होने की सूचना के बाद कृषि और राजस्व विभाग की टीमें क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही हैं। किसानों से फसल नुकसान की जानकारी जुटाने के साथ खेतों में जाकर प्रभावित फसलों की स्थिति देखी जा रही है। सर्वे के बाद ही नुकसान का वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा। किसानों का कहना है कि पहले से ही खेती की लागत बढ़ी हुई है। ऐसे में तैयार फसल को नुकसान पहुंचने से आर्थिक बोझ और बढ़ सकता है। किसानों ने प्रभावित फसलों का जल्द सर्वे कराकर राहत दिलाने की मांग की है। अधिकारियों के अनुसार सर्वे पूरा होने के बाद नुकसान की स्थिति स्पष्ट होगी。

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

- सीपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि जिले में बारिश और तेज हवाओं से धान, मक्का समेत अन्य फसलों के प्रभावित होने की सूचना मिली है। कृषि और राजस्व विभाग की टीमें क्षेत्रों में जाकर फसल नुकसान का आकलन कर रही हैं। सर्वे के बाद प्रभावित फसलों और किसानों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦गोण्डा जिले में किन फसलों को नुकसान हुआ है?−
गोण्डा जिले में धान, मक्का, दलहन और तिलहन की फसलों को नुकसान हुआ है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोंडाGonda News: फसलों को हुए नुकसान का आकलन जारी