Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsGroundbreaking Ceremony for Long-Awaited Itiyathok-Babaganj Road Project
इटियाथोक-बाबागंज जर्जर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

इटियाथोक-बाबागंज जर्जर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

संक्षेप: Gonda News - मेहनौन के विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने 15 अक्टूबर को इटियाथोक-बाबागंज सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। निर्माण कार्य रविवार से शुरू हुआ, जिसमें 21 किमी लंबी सड़क के लिए लगभग 38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क 11 मीटर चौड़ी होगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी।

Sun, 2 Nov 2025 06:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

मेहनौन, संवाददाता । बहुप्रतीक्षित इटियाथोक-बाबागंज सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैय्या ने 15 अक्टूबर को किया था। विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कर मेहनौन की जनता को एक बड़ी सौगात दी है। रविवार को सड़क निर्माण के कार्य का शुभारम्भ परसिया बहोरीपुर के शिहोरे बाबा की मजार के पास से शुरू हुआ। तीन जेसीबी मशीन की मदद से सड़क के दोनों तरफ पटरियों की खुदाई कर मिट्टी को निकालकर पटाई का कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माण का कार्य चोपड़ा ट्रेडर्स को मिला है। 21 किमी लम्बी सड़क के निर्माण पर लगभग 38 करोड़ की रकम खर्च किए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सड़क 11 मीटर चौड़ी होगी जिसमें 7 मीटर की डामर सड़क और सड़क के दोनों तरफ दो-दो मीटर की कच्ची पटरी का निर्माण होगा। सड़क निर्माण के दौरान पड़ने वाले कस्बों और बाजार में सीसी निर्माण के साथ नाली का भी निर्माण भी होगा। वहीं जर्जर हो चुकी डेढ़ किमी लम्बी इटियाथोक रेलवे बाईपास मार्ग के निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक ने रेलवे को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। रेलवे से अनुमति मिलते ही रेलवे बाईपास की भी सड़क निर्माण भी हो जाएगा। रविवार को शुरू हुए सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगो में खुशी देखने को मिली है। सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सुगम और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैय्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।