सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर निकली भव्य कलश यात्रा, बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर में हुआ जलाभिषेक

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - गोंडा जिले के सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। डीएम प्रियंका निरंजन ने जलाभिषेक किया और कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सराहना की।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर निकली भव्य कलश यात्रा, बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर में हुआ जलाभिषेक

गोण्डा,संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत राज्य स्तरीय ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम के अवसर पर शुक्रवार को बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएम प्रियंका निरंजन एवं दयानंद प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों ने सहभागिता कर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। श्रद्धालु महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों और जयकारों के बीच यात्रा निकाली। मंदिर परिसर हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।डीएम ने बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा जनपद की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सीडीओ ने भी मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को समाज में आस्था और एकता का प्रतीक बताया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में लगे कर्मचारियों की सराहना की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।